Industry officials and employees donated Rs 8 lakh 25 thousand to the Chief Minister Relief Fund-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:22 am
Location
Advertisement

उद्योग विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 8.25 लाख

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 7:01 PM (IST)
उद्योग विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 8.25 लाख
चंडीगढ़। पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छा से 8 लाख 25 हज़ार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए गए हैं। पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा ज़रूरतमन्दों की की जाने वाली वित्तीय सहायता में अपना योगदान डालने का फ़ैसला किया गया था।

प्रवक्ता के अनुसार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को एक निश्चित राशि देने के लिए नहीं कहा गया था, बल्कि अपनी स्वैच्छा से वित्तीय योगदान डालने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि समूह अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बहुत थोड़े समय में 8 लाख 25 हज़ार रुपए की राशि एकत्रित की गई थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सामुहिक रूप में एकत्रित की गई राशि का चैक विभाग के मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन और इनवैस्ट पंजाब के सी.ई.ओ. श्री रजत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को सौंपा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement