Industrial promotion camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 नवम्बर 2017 11:24 PM (IST)
औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन
जयपुर। जिला उद्योग केन्द्र जयपुर शहर द्वारा युवाओं को केन्द्र व राज्य सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देने और लाभान्वित करने के उद्देश्य से शुक्रवार से शिविर, सेमीनार व खुलीचर्चा का कार्यक्रम आरंभ किया गया है।जिला उद्योग अधिकारी जयपुर (शहर) आरके आमेरिया ने बताया कि शुक्रवार को मनिहारों की मस्जिद के पास झोटवाड़ा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन कर योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को जयपुर कला केन्द्र लक्खी में गणेश कालोनी सांगानेर में सेमीनार और खुली चर्चा का आयोजन, 23 नवंबर को इण्डिया ओवरसीज कॉलेज फार एजुकेशन केम्पस में, 24 नवंबर को जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक सिविल लाइन्स में 27 नवंबर को स्वास्थ्य कल्याण ग्रुप ऑफ कॉलेज में युवाओं को सेमीनार व खुली चर्चा के माध्यम से रोजगार परक जानकारियां दी जाएगी।आमेरिया ने बताया कि 30 नवम्बर को सांगानेर स्टेडियम में जिला प्रशासन के माध्यम से प्रातः 11 बजे से औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने और उद्यमी बनाने के लिए योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी देना है। ------ 

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement