indira nooyi joins advisory committee of donald trump administration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंदिरा नूई ट्रंप की सलाहकार समिति में

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 10:33 PM (IST)
इंदिरा नूई ट्रंप की सलाहकार समिति में
वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी आर्थिक सलाहकार समिति में भारतीय मूल की इंदिरा नूई को शामिल किया है। पेप्सिको की चेयरमैन और सीईओ नूई के अलावा स्पेस एक्स और टेस्ला के फाउंडर इलोन मस्क और ऊबर के सीईओ ट्रेविस कालानिक को भी सलाहकार समिति में शामिल किया है। बुधवार को इन तीनों दिग्गज हस्तियों को ट्रंप सरकार को आर्थिक मामलों पर सलाह देने के लिए सलाहकार समिति में शामिल करने की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद नूई ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि ट्रंप की जीत से उनकी बेटियां, समलैंगिक कार्यकर्ता, एंप्लॉयीज और अश्वेत लोग गहरी चिंता में हैं। इंदिरा नूई ने कहा था कि ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से इन लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। हिलरी क्लिंटन की समर्थक रहीं नूई ने ट्रंप की जीत के बारे में पूछे जाने पर 9 नवंबर को कहा था,क्या आपके पास टिशू बॉक्स है। गौरतलब है कि मस्क ने भी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान कहा था कि ट्रंप वाइट हाउस में जाने के काबिल नहीं हैं। ट्रंप ने अपने बयान में कहा,हमारा प्रशासन बिजनस के माहौल को बढावा देने के लिए निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम करेगा। सरकार निजी क्षेत्र को पूरे अमेरिका में नई नौकरियों के सृजन करने में भी मदद करेगी।
अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement