Indira Is Back slogan raised on Priyanka Gandhi birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 7:26 pm
Location
Advertisement

MP : प्रियंका के जन्म दिन पर 'इंदिरा इज बैक' का नारा हुआ बुलंद, यहां जानें सियासी मायने

khaskhabar.com : रविवार, 12 जनवरी 2020 3:48 PM (IST)
MP : प्रियंका के जन्म दिन पर 'इंदिरा इज बैक' का नारा हुआ  बुलंद, यहां जानें सियासी मायने
भोपाल। कांग्रेस में राहुल गांधी को फिर पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की चल रही कवायद के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर 'इंदिरा इज बैक' का नारा बुलंद हुआ है। इस नारे के सियासी मायने खोजे जाने लगे हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस के भीतर ही गांधी परिवार को लेकर दो धाराएं चल पड़ी हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद पार्टी की कमान सोनिया गांधी संभाले हुए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी को महासचिव के साथ पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया गया है और वह उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रियता हैं।

प्रियंका गांधी का रविवार 12 जनवरी को जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के समाचार पत्रों में कांग्रेसजनों की ओर से बड़े-बड़े इश्तिहार जारी किए गए हैं। इन इश्तिहारों में 'इंदिरा इज बैक' का नारा बुलंद किया गया है। साथ ही इंदिरा गांधी के साथ प्रियंका की तस्वीर लगाई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement