Indira and Rajiv Gandhi face challenge in congress but Rahul did not : Bhupesh Baghel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:27 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस में इंदिरा और राजीव को भी मिली चुनौती, राहुल को नहीं : CM भूपेश बघेल

khaskhabar.com : गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 2:51 PM (IST)
कांग्रेस में इंदिरा और राजीव को भी मिली चुनौती, राहुल को नहीं : CM भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि राहुल कांग्रेस के सबसे क्षमतावान नेता हैं। उनके नेतृत्व पर कभी भी उंगली नहीं उठाई गई। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को भी चुनौती मिली, मगर कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी को कभी भी चुनौती नहीं मिली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

राहुल से इस्तीफा वापस लेने की मांग करने वालों में से एक बघेल ने राहुल गांधी को ऊर्जावान, क्षमतावान नेता करार दिया। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनके करीबियों को पार्टी में किनारे किए जाने और राहुल टीम की उपेक्षा का आरोप लगाए जाने के सवाल पर बघेल ने कहा, ऐसा नहीं है, लोकसभा चुनाव में हारने के बाद भी किसी नेता और कार्यकर्ता ने राहुल गांधी पर उंगली नहीं उठाई।

इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को भी पार्टी में चुनौती मिली, मगर राहुल गांधी को कांग्रेस के भीतर चुनौती नहीं मिली। राहुलजी शुरू से मेहनत कर रहे हैं। यह अलग बात है कि, जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। बघेल अब भी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि, हम तो अभी भी कहते हैं कि, उनको अध्यक्ष बनना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement