IndiGo to commence ops to Bareilly from April-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरेली से मुंबई और बेंगलुरू के लिए 29 अप्रैल से उड़ानें शुरू करेगा इंडिगो

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मार्च 2021 12:18 PM (IST)
बरेली से मुंबई और बेंगलुरू के लिए 29 अप्रैल से उड़ानें शुरू करेगा इंडिगो
नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर अपनी एयरलाइन सेवा को मजबूत करने के लिए इंडिगो ने अप्रैल से बरेली से परिचालन शुरू करने का फैसला किया है। कंपनी के अनुसार, बरेली से उड़ान शुरू करने के बाद यह शहर उसके नेटवर्क में 67वां घरेलू गंतव्य बन जाएगा। एयरलाइन ने कहा कि वह 29 अप्रैल, 2021 से प्रभावी उड़ानों के माध्यम से बरेली को मुंबई और बेंगलुरू से जोड़ेगी। इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी 100 स्मार्ट सिटी योजना में पहचाने जाने वाले बरेली में उद्योग स्थापित करने की बहुत बड़ी संभावना है। इस ²ष्टि को उन्नत कनेक्टिविटी द्वारा समर्थित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा।"
इसके अलावा एयरलाइन ने कहा कि बरेली के लिए सभी विनियामक अनुमोदन और विशिष्ट उड़ान कार्यक्रम को सुरक्षित करने के बाद, इंडिगो जल्द ही आने वाले महीनों में अपना अंतिम गंतव्य राजकोट खोलकर 6ई नेटवर्क में घरेलू स्थानों की कुल संख्या 68 तक ले जाएगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement