Indian stock market wave of happiness, Sensex closed 2476.26 points-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:33 am
Location
Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में खुशी की लहर, सेंसेक्स 2476.26 अंकों की बढ़त के साथ हुआ बंद

khaskhabar.com : मंगलवार, 07 अप्रैल 2020 4:03 PM (IST)
भारतीय शेयर बाजार में खुशी की लहर, सेंसेक्स 2476.26 अंकों की बढ़त के साथ हुआ बंद
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में आज खुशी की लहर छा गई। त इन दिनों की छुट्टी के बाद सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 1224 अंक और निफ्टी 362 पॉइंट ऊपर खुले। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 2500 अंक के पार कर गया।
बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 2476.26 अंक या 8.97 प्रतिशत ऊपर 30,067.21 पर और निफ्टी 702.10 पॉइंट या 8.69 प्रतिशत ऊपर 8,785.90 का करोबार किया। इससे पहले 3 अप्रैल को बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 591.07 अंक नीचे 27,674.24 पर और निफ्टी ने 170.00 पॉइंट नीचे 8,083.80 का करोबार खत्म किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement