Indian Man Accused Of Groping School Girl In Dubai While Drunk: Report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:09 pm
Location
Advertisement

दुबई में भारतीय मजदूर ने लड़की से की छेड़छाड़

khaskhabar.com : शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 7:10 PM (IST)
दुबई में भारतीय मजदूर ने लड़की से की छेड़छाड़
दुबई। एक 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से गलत तरीके से छूने के आरोप में एक भारतीय मजदूर के खिलाफ दुबई की एक अदालत में सुनवाई चल रही है। खलीज टाइम्स की रपट के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने गुरुवार को आरोप लगाया कि 32 वर्षीय मजदूर ने शराब के नशे में एक लड़की को उस समय गलत तरीके से छुआ, जब वह मेट्रो स्टेशन जा रही थी। आरोपी ने इससे इंकार करते हुए कहा कि उसने लड़की को गलती से छुआ था।

यह घटना 20 अक्टूबर, 2018 की बताई जा रही है। जांच के दौरान, पीड़िता ने कहा कि वह अपने बैग में रुपये रख रही थी, जब आरोपी ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता ने कहा कि उसने जानबूझ कर ऐसा किया और आगे चलता रहा। पीड़िता इतना डर गई थी कि वह न तो आरोपी पर चिल्ला पाई, न सहायता के लिए किसी को बुला पाई।

मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी से मिले फूटेज में बचाव पक्ष लड़की के बहुत करीब दिखाई दिया और उसे छू रहा था। आरोपी पर बिना अनुमति शराब पीने के कारण 2,000 दिरहम का जुर्माना लगाया गया है। उसे 13 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement