उन्होंने आगे
बताया, मुझे सबसे पहले सिरटे शहर की जेल ले जाया गया। इसके बाद वे पता नहीं
क्यों मुझे एक अंडरग्राउंड जेल में ले गए। वहां मैं तुर्की के लोगों से और
दो अन्य भारतीयों से मिला। वहां आईएस के लोगों ने मुझे इस्लाम और इसके
नियमों के बारे में बताया। इसके बाद वहां लोगों ने नमाज पढऩी सिखाई और वजू
करना सिखाया। दो महीने तक यही सब चलता रहा।
डॉ. राममूर्ति ने बताया
आईएस आतंकियों ने कभी उनके साथ मारपीट नहीं की लेकिन वे लोग उन्हें खूब
गालियां देते थे। कुछ आतंकी पढ़े-लिखे थे और भारत के बारे में अच्छी तरह से
जानते हैं। डॉ. राममूर्ति ने आगे कहा कि आईएस लड़ाके उन्हें जबरन वो
वीडियो दिखाते थे जो उन्होंने सीरिया, नाईजीरिया और अन्य देशों में किया
था।