India will not get the support of the opposition off 28-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:16 am
Location
Advertisement

28 को विपक्ष के भारत बंद को नहीं मिलेगा समर्थन

khaskhabar.com : रविवार, 27 नवम्बर 2016 11:17 PM (IST)
28 को विपक्ष के भारत बंद को नहीं मिलेगा समर्थन
कुरूक्षेत्र। विपक्षी पार्टियों के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री ने अभी तक जितने फैसले किए हैं। वे सभी राष्ट्रहित के हैं। जैसे आतंकवाद पर करारा प्रहार, ब्लैकमनी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी मुक्ति की दिशा में काम। इसी कारण आज देश की जनता कुछ मुश्किलें सहन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रही है। लेकिन विपक्षी पार्टियां इसे पचा नहीं पा रही है और वे मुंह में आए जैसे बोलकर पीएम को निशाने पर ले रहे हैं। ये कहना है भाजपा जिला महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का। जिन्होंने 28 नवंबर को विपक्षी पार्टी के भारत बंद को समर्थन नहीं मिलने का दावा किया। सेक्टर 13 में हुई मोर्चे की बैठक में जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि विपक्ष के दुराचार का आज हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर जवाब देना होगा। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निशा रानी, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी कुलविन्द्र काजल, जिला महामन्त्री प्रियंका, जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा मंजीत कौर, सुकन्या, अनीता धीमान, कमलेश कुमारी, संतोष गुप्ता, अंजू गुप्ता, कमलेश धीमान, राज रानी, सीमा शर्मा, पायल ग्रोवर, मोनिका चैपड़ा, लता त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, अमित रोहिल्ला, मुकेश वर्मा, सर्वजीत विर्क, ओमबीर, शिव दयाल जंगम, राम लाल और जय पाल मिर्जापुर भी मौजूद रहे।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement