India welcomed people in difficult times - Ram Madhav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:07 pm
Location
Advertisement

भारत ने मुश्किल समय में लोगों का स्वागत किया - राम माधव

khaskhabar.com : शनिवार, 31 मार्च 2018 5:25 PM (IST)
भारत ने मुश्किल समय में लोगों का स्वागत किया - राम माधव
धर्मशाला । भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव ने शनिवार को कहा कि भारत ने हमेशा मुश्किल में फंसे लोगों का खुले दिल से स्वागत किया है। दलाई लामा के भारत पहुंचने की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में राम माधव ने कहा, "हम जानते हैं कि एक शरणार्थी का जीवन बहुत कठिन होता है..हमने मुश्किल में फंसे बहुत से लोगों की मेजबानी की है। भारत ने हमेशा से मुश्किल में फंसे लोगों का खुले हाथों व दिल से स्वागत किया है।" इस समारोह में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाई लामा के साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा, सांसद शांता कुमार व सत्यव्रत चतुर्वेदी भी व केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के अध्यक्ष लोबसांग सांगय भी शामिल थे। यहां स्थित निर्वासित तिब्बती सरकार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "दोस्तों हम आपके लिए शरणार्थी जैसा शब्द नहीं इस्तेमाल करना चाहते। यह आपकी भूमि है। आप निर्वासन में हैं और तिब्बत आपका इंतजार कर रहा है।" उन्होंने कहा कि भारत ने पारसी समुदाय को भी आश्रय दिया है। भाजपा नेता ने कहा, "हम आजीविका के नुकसान व जीवन संघर्ष के साथ एक शरणार्थी के जीवन को समझ सकते हैं। लेकिन उनकी पवित्रता व यहां (1959) आने वाले लोगों को धन्यवाद।" भारत व तिब्बत के संबंधों पर माधव ने कहा, "हम आध्यात्मिक व धार्मिक सहयोगी हैं।" दलाई लामा के भारत पहुंचने की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे दिल्ली में समारोह के रद्द करने के बाद तिब्बत की निर्वासित सरकार ने देश भर में 'धन्यवाद भारत' कार्यक्रम शुरू किया है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement