India successfully test fires Prahaar missile-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत ने किया 'प्रहार' मिसाइल का सफल परीक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 8:54 PM (IST)
भारत ने किया 'प्रहार' मिसाइल का सफल परीक्षण
भुवनेश्वर। भारत ने जमीन से जमीन पर निशाना दागने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रहार' का गुरुवार को भारी बारिश के बीच ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के बालासोर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लांचिंग कांप्लेक्स-3 से दोपहर 1.35 बजे के करीब किया गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि रोड मोबाइल लांचर से मिसाइल को लांच किया गया। प्रहार मिसाइल की मारक क्षमता 150 किलोमीटर है। इस मिसाइल की लंबाई 7.32 मीटर है और इसका व्यास 420 मिलीमीटर है। इसका भार 1.28 टन है और यह 200 किलोग्राम का भार वहन कर सकती है। मिसाइल को लांच करने से पहले आईटीआर के आसपड़ोस के गांवों से लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में स्थानांतरित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement