JK:भारत ने ठुकराई पाक पेशकश, कहा-आतंक निर्यात कर ही रहे हो...
khaskhabar.com: रविवार, 14 अगस्त 2016 5:44 PM (IST)
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आठ जुलाई को कश्मीरी आतंकवादी
बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जम्मू एवं कश्मीर में उपजी हिंसा के बाद
भारत और पाकिस्तान के संबंध अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं।
भारतीय प्रशासन ने 25 जुलाई को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी बहादुर अली को
गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के मुताबिक वह पाकिस्तान से भारतीय सीमा में
घुसा है।
भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर ने नौ अगस्त को पाकिस्तानी उच्चायुक्त
अब्दुल बासित को समन किया था और पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ
सख्त शब्दों में चेतावनी जारी की थी।
(आईएएनएस)