india rejects pakistan offer to send help in strife torn kashmir valley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

JK:भारत ने ठुकराई पाक पेशकश, कहा-आतंक निर्यात कर ही रहे हो...

khaskhabar.com: रविवार, 14 अगस्त 2016 5:42 PM (IST)
JK:भारत ने ठुकराई पाक पेशकश, कहा-आतंक निर्यात कर ही रहे हो...
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की वह पेशकश रविवार को ठुकरा दी है जिसमें जम्मू एवं कश्मीर में जरूरी सामान की आपूर्ति की बात कही गई थी। पाकिस्तान ने इस पेशकश से संबंधित एक पत्र इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को भेजा था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, मैं उसे (प्रस्ताव) केवल बेतुका ही कह सकता हूं। स्वरूप ने कहा कि भारत और इस क्षेत्र के अन्य देश पहले से ही पाकिस्तान मार्का अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद, सीमा पार से घुसपैठ, हथियार, नशीले पदार्थ और नकली मुद्रा पर्याप्त मात्रा में प्राप्त कर चुके हैं। स्वरूप ने कहा, हम पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के इस तथाकथित पेशकश को पूरी तरह से और स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement