India plans tunnel network on China border for year round border security-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन सीमा पर डोकलाम जैसे विवाद से निपटने के लिए भारत ने बनाया ये प्लान

khaskhabar.com: सोमवार, 06 नवम्बर 2017 10:52 AM (IST)
चीन सीमा पर डोकलाम जैसे विवाद से निपटने के लिए भारत ने बनाया ये प्लान
नई दिल्ली। डोकलाम विवाद खत्म होने के बाद भारत पूरी तरह सतर्क हो गया है। वह चीन से लगने वाली सभी सीमाओं पर पैनी नजर गढाए हुआ है। ऐसे में भारत अब चीन सीमा पर सुरंग बनाने की प्लानिंग बना रहा है। केंद्र की इस प्लानिंग से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। आपको बता दें की चीन सीमा पर 73 सडक़ों पर काम पहले से ही जारी है। लेकिन, अब भारत एलएसी पर 17 भूमिगत सुरंगें बनाने की योजना बना रहा है। सडक़ों से भिन्न सुरंगें बनने से एलएसी तक पहुंचने की दूरी काफी कम हो जाएगी। साथ ही हर मौसम में संपर्क बना रहेगा। अगर डोकलाम जैसा विवाद फिर कभी हुआ तो भारी बर्फबारी में भी अहम जगहों पर सेना भेजी जा सकेगी। क्योंकि भारी बर्फबारी के समय सडक़ मार्ग बंद हो जाता है। दूसरी बात ये भी है कि सुरंगों के मामले में जमीन अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लियरंस की भी जरूरत नहीं पड़ती है। सडक़ निर्माण में तमाम समस्याओं को देखते हुए बीआरओ अब बेहतर संपर्क के लिए सुरंगों के निर्माण की दिशा में काम कर रहा है। एक बीआरओ अधिकारी ने कहा कि एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ होते हुए लंबी सडक़ बनाने से अच्छा है कि सुरंग बनाई जाए। हिमस्खलन और भूस्खलन से भी बचा जा सकेगा। बीआरओ ने पूरी एलएसी पर 17 हाईवे सुरंगों (100 किमी) की योजना बनाई है। इनमें से कुछ पर काम शुरू भी हो चुका है। अभी फोकस लद्दाख पर है। लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक पूरी एलएसी पर सेना की चौकियां और आम जनता सालभर में करीब 6 महीने बारिश या बर्फबारी के कारण अलग-थलग हो जाती है। इसका सडक़ मार्ग से संपर्क टूट जाता है। ऐसे में जवानों या आपूर्ति को चौकियों तक पहुंचाने के लिए केवल एयर सपॉर्ट का ही विकल्प बचता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement