India has chaiwala as PM because of Nehru, says Shashi Tharoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:50 pm
Location
Advertisement

नेहरू की वजह से एक चायवाला बन सका प्रधानमंत्री : शशि थरूर

khaskhabar.com : बुधवार, 14 नवम्बर 2018 2:51 PM (IST)
नेहरू की वजह से एक चायवाला बन सका प्रधानमंत्री : शशि थरूर
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। थरूर के इस बयान पर विवाद हो सकता है। नेहरू पर लिखी किताब के विमोचन के मौके पर थरूर ने नेहरू पर लगातार सवाल खड़े करने वाली बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की वजह से ही आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सका है। शशि थरूर का कहना है कि देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने वो व्यवस्था दी जिसकी वजह से कोई भी भारतीय देश के उच्च पदों पर पहुंच सकता है। वो अपने विस्तारित ज्ञान से ये बताते हैं कि किस तरह से आधुनिक भारत की नींव पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी। आज के मौजूदा समय देश की जो चमकती तस्वीर सबके सामने है उसके लिए पंडित जी की नीतियां को भुलाया नहीं जा सकता है।

थरूर कहते हैं कि हमने देखा है कि किस तरह से सुनियोजित और प्रायोजित तरीके से सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म से जवाहर लाल नेहरू पर आक्षेप किया जा रहा है। आखिर कुछ लोग उनके महान योगदान को कैसे भूल सकते हैं। आखिर कुछ लोग उनके द्वारा बनाई गई संस्थाओं पर बेजा दबाव के साथ उनका अपमान कैसे कर सकते हैं।

अगर आज मौजूदा सरकार मंगलयान के विषय पर क्रेडिट लेने की कोशिश करती है तो एक सवाल बहुत ही वाजिब है कि इसरो का गठन किसने किया। आखिर गरीब बच्चों, उपेक्षित बच्चों में किसने ये भाव भरा कि वो भी आसमान की ऊंचाईयों को छू सकते हैं। आखिर देश में तमाम उच्च प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना किसने की। सिलिकान वैली में 40 फीसद भारतीय काम करते हैं आखिर उनको उस मुकाम पर किसने पहुंचाया।

सोनिया गांधी ने बिना नाम लिए साधा सरकार पर निशाना

किताब के विमोचन के मौजूद यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी इशारों में मोदी सरकार पर हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा, नेहरू जी के लिए चार मूल्य सबसे अहम थे। ये हैं लोकतंत्र, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और गुटनिरपेक्षता। आज इन मूल्यों को खतरा है। सोनिया गांधी ने नेहरू को याद करते हुए कहा कि हम सब में जीवन पर नेहरू जी का बड़ा प्रभाव है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement