india has become fastest emerging economy in world: PM modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी बोले,भारत सबसे तेज उभरती अर्थव्यवस्था वाला देश बना

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 10:34 PM (IST)
पीएम मोदी बोले,भारत सबसे तेज उभरती अर्थव्यवस्था वाला देश बना
नई दिल्ली। मंगलवार शाम गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट-2017 का शुभारंभ काफी टेबल बुक और नीति दस्तावेजों का विमोचन करते हुए किया। इसमें भाग लेने करीब 20 देशों के नेता व राष्ट्राध्यक्ष गांधीनगर पहुंचे हैं। वाइब्रेंट गुजरात समिट- 2017 के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों खासकर जापान और कनाडा का अभार प्रकट किया व कहा, गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है जो अब भारत के व्यापार भावना को भी प्रतिनिधित्व करती है। पीएम ने कहा कि पिछले कुछ समय में यहां विदेशी निवेश बढा है और भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement