यहां संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार
परिषद के 33वें सत्र के दौरान बुधवार को भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते
हुए कहा कि कश्मीर में गड़बड़ियों का मुख्य कारण पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार
आतंकवाद है। जो उसकी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाएं से उपजा है जो कि बार बार हुए
सशस्त्र आक्रमणों से ठोस तौर पर अभिव्यक्त हुई हैं।