india-04: policeman shot dead by terrorists in kashmir -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर:पुलिसकर्मी को गोली मारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 9:36 PM (IST)
कश्मीर:पुलिसकर्मी को गोली मारी
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरूवार को आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया,कुलगाम जिले के बोगल्ड गांव में हवलदार शबीर अहमद डार को उसके घर के पास आतंकियों द्वारा गोली मारी गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक पुलिसकर्मी को कई गोलियां लगी थीं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement