india-04: nationwide pulse polio mission starts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान शुरू

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 8:26 PM (IST)
देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान शुरू
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई और इसके साथ ही 2017 के लिए पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की। पडोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के मामले सामने आने की वजह से भारत में इस वायरस का खतरा बना हुआ है। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के मौके पर राष्ट्रपति मुखर्जी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और स्वास्थ्य राज्य मंत्रियों फग्गन सिंह कुलस्ते और अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में इस अभियान की शुरूआत की। देश भर में पांच वर्ष से कम आयु के लगभग 17 करोड बच्चों को देश से पोलियो उन्मूलन के अभियान के एक हिस्से के रूप में पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।

[@ ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement