india-01: hooch tragedy in west bengal claims nine lives-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंगाल: जहरीली शराब से 9 मौतें

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 10:50 PM (IST)
बंगाल: जहरीली शराब से 9 मौतें
 कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक बीआर सत्पथी ने बताया,प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग और बरूईपुर इलाके में सोमवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग बीमार हो गए हैं। हालांकि, लोगों का कहना है कि स्थानीय दुकानों से देशी शराब खरीद पीने वालों की एक हफ्ते में करीब 14 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों का आरोप है कि यह दुकानें सालों से पुलिस की नाक के नीचे धडल्ले से चल रही है, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इलाके के करीब 14 लोग बीते एक सप्ताह में देशी शराब पीने की आदत से मौत का शिकार हुए हैं। इनमें से ज्यादातर दुकानों पर जाते थे। हमें यकीन है कि मौत का कारण जहरीली शराब है। जहरीली शराब पीने की वजह से मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो जाने से भीड ने बरूईपुर के घोलाबाजार में सडक किनारे शराब की दुकानों में तोडफोड की और आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकता है और वह इलाके में लगातार छापे मार रही है। पुलिस के पास इलाके की 9 मौतों की रिपोर्ट नहीं है। हमें सिर्फ एक शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि उसकी मौत शराब पीने से हुई है या नहीं। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement