increase and decrease of food rates after implementation of gst-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज से जीएसटी लागू, जानिए... आपकी थाली पर क्या पड़ेगा असर

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जुलाई 2017 10:15 AM (IST)
आज से जीएसटी लागू, जानिए... आपकी थाली पर क्या पड़ेगा असर
नई दिल्ली। आज एक जुलाई से देश में जीएसटी लॉन्च हो गया है। जीएसटी लागू होने में दैनिक जीवन में काम आने वाली सभी चीजों पर असर पडा है। जीएसटी कई चीजें महंगी हुई है तो कई सामान सस्ते हुई है। आइए जानते है जीएसटी आने के बाद से अब घर की थाली कितनी सस्ती हुई है। आपको बता दें कि इनमें फल, सब्जी, दालें, गेंहू, चावल पहले की तरह टैक्स फ्री रखा गया है। वहीं, खाने के तेल पर 7 फीसदी से कम टैक्स लगेगा। जंक फूड की बात करें तो पीजा, बर्गर जीएसटी लागू होने के बाद से महंगे हो जाए है। पहले नमक पर 5 फीसदी तक टैक्स लगता था लेकिन अब नमक पर भी अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा छिलका रहित अनाज टैक्स और खजुर के गुड़ पर भी अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे पहले इनमें पांच फीसदी और 18 फीसदी तक टैक्स लगता है। मसला, चीनी, जायफल, लौंग पर पांच फीसदी टैक्स लगेगा। पहले इनमें 6 फीसदी तक का टैक्स लगता था। इसके अलावा अनपैक्ड अनाज, अंडे, दही, लस्सी, अनपैक्ड पनीर, शहद जैसे प्रोडेक्ट्स को भी जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। वहीं, 5 फीसदी टैक्स स्लैब में चाय, खाने का तेल, पैक किया पनीर, चीनी, मैदा और एलपीजी सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा मिल्क पाउडर और छाछ में पांच फीसदी जीएसटी लगेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement