Income tax officer caught taking bribe by CBI in Jhalawar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वत लेते पकड़ा गया आयकर ऑफिसर, सीबीआई को देख फेंके नोट

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 07:59 AM (IST)
रिश्वत लेते पकड़ा गया आयकर ऑफिसर, सीबीआई को देख फेंके नोट
झालावाड़। नोट बंदी के बाद ऐसा पहला मामला सामने आया है जिसमें इनकम टैक्स ऑफिसर को ही 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। झालावाड़ इनकम टैक्स आफिसर ने एक पेट्रोल पंप संचालक से रिश्वत की मांग की थी। जब आफिसर ने सीबीआई को खुद की ओर आते देखा तो नोटों के बंडल सडक़ पर फेंक दिए। शुक्रवार को झालावाड़ इनकम टैक्स ऑफिसर विनय कुमार मंगला को सीबीआई ने इंदौर हाइवे पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सीबीआई को खुद की ओर आता देख विनय कुमार ने नोटों का बंडल सडक़ पर फेंक दिया। नोटों में केमिकल लगे होने के कारण उनका हाथ जब पानी में डूबोया गया तो वे रंग गए। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिवादी से शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया। सीबीआई ने पहले विनय कुमार को फोन कराया। फोन पर रिश्वत की 1 लाख रुपए की राशि दफ्तर में आकर देने की बात हो गई। विनय कुमार ने परिवादी से कहा कि वो उनकी गाड़ी के पीछे चले। करीब तीन किमी चलने के बाद अचानक विनय कुमार ने हाइवे पर ही राशि लेने की बात की। इस दौरान परिवादी को फॉलो कर रही सीबीआई की टीम वहां पहुंच गई। सीबीआई ने विनय कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement