Advertisement
अयोध्या में भजन केंद्र का उद्घाटन स्थगित

धार्मिक मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के अनुसार, उद्घाटन के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।
यह भजन केंद्र पिछली समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल के अंत के दौरान शुरू किए गए कई प्रोजेक्ट्स में से एक था, जब पार्टी 2017 के राज्य चुनावों में नरम हिंदुत्व को लेकर प्रयोग कर रही थी।
तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार ने धार्मिक केंद्र अयोध्या, वाराणसी और मथुरा सहित कई शहरों में विकास कार्यों की एक श्रृंखला शुरू की थी ताकि तीर्थस्थलों को सुंदर बनाया जा सके और इन धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विकास भी किया जा सके।
उसी के तहत अयोध्या में स्थानीय संतों और लोगों के लिए एक 'भजन' केंद्र का निर्माण किया गया था। यह परियोजना एक वर्ष के भीतर पूरी हो गई थी, लेकिन इसका उद्घाटन होने से पहले ही अखिलेश सरकार सत्ता से बाहर हो गई और प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई।
बता दें कि अन्य धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ कोरोना संकट के कारण राज्य सरकार ने प्रतापगढ़ में लगने वाले वार्षिक 'सावन मेला' को भी रद्द कर दिया है।
यह मेला भयहरण नाथ धाम के परिसर में आयोजित किया जाना था।
धाम के महासचिव शेखर ने कहा, "पुलिस ने हमें सूचित किया है कि महामारी के मद्देनजर सावन मेला रद्द कर दिया और आयोजकों से इस आयोजन के लिए लगाए गए झूलों और स्लाइड को हटाने के लिए कहा था।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


