Inauguration of 6 day camp based on right diet right exercise right meditation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा 6 दिवसीय निःशुल्क शिविर का शुभारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2024 6:33 PM (IST)
सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा 6 दिवसीय निःशुल्क शिविर का शुभारंभ
भीलवाड़ा। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से सही आहार सही व्यायाम और सही ध्यान पर आधारित 6 दिवसीय निःशुल्क शिविर शहर के मेवाड़ टेक्सटाइल मिल ग्राउंड में प्रात 5.45 से 8.00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिससे वजन कम करने,उच्च रक्तचाप,अस्थमा, माइग्रेन,मधुमेह,कब्ज जैसी बीमारियों से छुटकारा पाकर शरीर और मानसिक स्तर पर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। शिविर में थायराइड,हृदय रोग व अवसाद सहित कई अन्य बीमारियों के ठीक होने के उपाय की जानकारी भी दी जा रही है। शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन इंदौर द्वारा पूरे भारत और विदेशों में 300 से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। सही आहार,सही व्यायाम,सही ध्यान पर आधारित इस शिविर की केंद्रीय अवधारणा हमारे मस्तिष्क की ऊर्जा को जाग्रत करना तथा व्यक्ति को स्वयं का स्वामी बनाने का है। शिविर के लिये विभिन्न समूहों में 150 से अधिक डेमो सत्र आयोजित किये जा चुके हैं। जिनमें लगभग 6000 लोगों ने पंजीयन करा लिया है। इस शिविर का टैगलाइन है प्रवचन नहीं,प्रयोग जिसमें यह वर्णन किया गया है कि केवल शब्द ही नहीं होंगे बल्कि परिणाम देने वाली तकनीकी भी होगी। सत्र के बाद वैज्ञानिक रूप से डिजाइन किया गया अद्भुत रस पूर्ण अदृश्य नाश्ता परोसा जाता है जो हमारे मस्तिष्क की ऊर्जा को जगाने का प्रयास करता है। साथ ही सभी जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। शिविर की व्यवस्था संस्था के शून्य कुमार,सुशील डांगी,कैलाश कोठारी सहित अन्य व्यक्तियो द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement