In todays time, there is a need to modernize Gurukuls: Rajnath Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज के समय में गुरुकुलों को आधुनिक बनाने की आवश्यकता : राजनाथ सिंह

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जनवरी 2024 7:54 PM (IST)
आज के समय में गुरुकुलों को आधुनिक बनाने की आवश्यकता : राजनाथ सिंह
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के 29वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की। साथ ही गुरुकुलम और आचार्यकुलम का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में हरिद्वार के तमाम साधु-संतों ने भी शिरकत की। बाबा रामदेव ने इसे शिक्षा क्रांति बताया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुरुकुल की परंपरा आज से नहीं बल्कि अनादि काल से चली आ रही है। इसमें गुरुओं का बड़ा महत्व होता है। ये गुरु ही हैं, जिन्होंने भारत की सभ्यता और सनातन धर्म को बचाकर रखा है। पतंजलि गुरुकुलम और आचार्यकुलम का आज शिलान्यास किया गया है। मुझे उम्मीद है आने वाले समय में इसी गुरुकुल से देश की सेवा करने के लिए कई छात्र-छात्राएं निकलेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय में गुरुकुलों को एडवांस करने की आवश्यकता है। जिसमें आधुनिक शिक्षा के साथ नए भारत में नया गुरुकुल बनाया जाना चाहिए। जिसमें छात्र वेदों के साथ क्वांटम शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई भी कर सकें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि गुरुकुलम की शुरुआत की है। जिससे छात्रों को शिक्षा के साथ वेदों का ज्ञान मिलेगा। इसके चलते हमें देश के लिए अच्छे नागरिक मिलेंगे।
कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि का गुरुकुलम विश्व का सबसे बड़ा गुरुकुल होगा। इसके निर्माण में 500 करोड़ की लागत आएगी। पतंजलि योगपीठ ने 5 वर्षों में 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश से भारतीय शिक्षा में बड़ी क्रांति का संकल्प लिया है। ये तीसरी सबसे बड़ी क्रांति होगी। पहली क्रांति योग, आयुर्वेद, अनुसंधान से चिकित्सा क्रांति होगी। दूसरी क्रांति इंटरनेशनल क्वालिटी के उत्पाद बनाकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों की लूट के विरुद्ध स्वदेशी क्रांति होगी। हरिद्वार दुनिया में शिक्षा का बड़ा केंद्र बनेगा। इस सात मंजिला भव्य पतंजलि गुरुकुलम में लगभग 1,500 विद्यार्थियों की आवासीय व्यवस्था होगी। आचार्यकुलम की शाखा में लगभग 5,000 बच्चे डे-बोर्डिंग का भी लाभ ले सकेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement