Investors sank Rs 4 lakh crore in five minutes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:06 pm
Location
Advertisement

पांच मिनट में निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए डूब गए

khaskhabar.com : गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 10:57 AM (IST)
पांच मिनट में निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए डूब गए
मुंबई। अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को 8 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट के होने के बाद भारतीय शेयर बाजार पर गुरुवार सुबह सेंसेक्स ने लगभग 1000 अंकों की भारी गिरावट के साथ प्रारंभ हुआ है। अमेरिकी असर से भारतीय बाजार से पहले खुलने वाले सभी एशियाई बाजारों पर भारी दबाव देखने को मिला और जापान, चीन समेत हांगकांग और सिंगापुर के बाजार में जोरदार गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला है।

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 34,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से लुढक़ कर 33,938.88 पर आ गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.30 बजे 846.20 अंकों की गिरावट के साथ 33,938.88 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 258.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,201.55 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 697.07 अंकों की गिरावट के साथ 34,063.82 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 290.3 अंकों की कमजोरी के साथ 10,169.80 पर खुला।

गुरुवार को शेयर बाजार खुलते ही कोहराम मच गया। हालत यह रही कि महज पांच मिनट में निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं। गुरुवार को सेंसेक्स 697.07 अंक टूटकर 34,063.82 पर जबकि निफ्टी 290.3 अंक गिरकर 10,169.80 पर खुला। बाजार में कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिर गया। साढे नौ बजे पर सेंसेक्स 1001.31 गिरकर 33,759.58 पर पहुंच गया। उधर, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया भी 74.47 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement