Advertisement
ICU में नाबालिग से गैंगरेप,अस्पताल के हैं कर्मचारी

बदायूं । उत्तर प्रदेश फिर एक बार शर्मसार हो गया है। अबकी बार बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती नाबालिग से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इसमें बताया गया है कि अस्पताल के ही पांच कर्मचारियों ने पीडि़ता के मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा होने के बाद भी अपनी हवस मिटाई।
मिली जानकारी के अनुसार,भमौरा इलाके के एक व्यक्ति की 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को जहरीले कीड़े ने काट लिया था। कुछ दिनों तक उसका इलाज कराया गया लेकिन सुधार नहीं होने की वजह से सोमवार को बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बीमार लडक़ी को आईसीयू में रखा गया। बुधवार तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद हालात में सुधार होने के बाद उसी रात को अस्पताल के पांच कर्मचारियों ने बालिका के साथ मुंह काला किया।
पीडि़ता बालिका ने बताया कि उस वक्त भी उसके मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा हुआ था। इसी दौरान अस्पताल के कम्पाउंडर ने उसे नशे का इंजेक्शन दिया। उसको बेहाशी छाने लगी। इसी बीच उसकी आंख पर पट्टी बांध दी गई, दोनों हाथ-पैर भी बांधने के बाद उसके साथ पांचों कर्मचारियों ने रेप किया। इन बलात्कारियों में एक कंपाउंडर और चार आरोपी अस्पताल में सफाई और अन्य कार्य करते हैं। शुक्रवार तक उसके मुंह पर मास्क लगे होने के कारण वह अपनी साथ हुई घटना को बताने में असमर्थ थी। शुक्रवार को उसकी हालत सुधरने के बाद उसे वार्ड में भर्ती करा दिया गया।उसने यह घटना अपनी दादी को बताई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बदायूं
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features