Advertisement
जमीनी विवाद में अधेड़ की पीट कर हत्या, 11 के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाने के केवराकलां बाजार के नजदीक शनिवार देर शाम जमीनी विवाद के चलते एक अधेड़ व्यक्ति की लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने इस घटना में ग्यारह लोगों के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज किया है। रानीगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रमेशचंद्र ने रविवार को बताया कि दुर्गा दुबे (45) और उनके पड़ोसी राजेन्द्र मिश्रा का जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार की देर शाम केवराकलां बाजार के नजदीक राजेन्द्र मिश्रा ने अपने दस अन्य साथियों के साथ दुर्गा दुबे को घेर कर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने इस मामले में राजेन्द्र के अलावा उसके दस अन्य साथियों को नामजद करते हुए अभियोग दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, छापेमारी की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement