In ten cities, food for ten rupees, donors will take help-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरु की नगरी में मिलेगा दस रुपए में खाना, दानदाताओं से लेंगे सहयोग

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 4:31 PM (IST)
गुरु की नगरी में मिलेगा दस रुपए में खाना, दानदाताओं से लेंगे सहयोग
अमृतसर। जरूतमंद लोगो के लिए जल्द ही एक रसोई बनने जा रही है जिसमे 10 रूपये में एक वक़्त का खाना दिया जायेगा इस मामले में आज अमृतसर के डीसी कमलदीप सिंह संघा ने मीटिंग की। इस मौके अमृतसर के डीसी का कहना है की गुरु नगरी में रोजमर्रा की जरूरते पूरी करने के लिए बाहर से आये लोग और यहाँ रह रहे काफी लोग रोजाना पेट भर भोजन नहीं खा रहे है। अपने काम या और मजबूरियों के कारन सारे गुरुद्वारा साहिब के लंगर घर तक नहीं पहुँच सकते इसीलिए ये रसोई जल्द अमृतसर में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा की हॉस्पिटल में दाखिल मरीज के परिजन मजदूरी करने आये मजदूर राहगीर और बाकी गरीबो के लिए ये रसोई तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा की इस रसोई में 10 रूपये प्रति प्लेट तय किया गया है। इस खाने को अलग अलग स्थानों जहाँ खाने की जरूरत होगी वहा जाकर बांटा जायेगा उनका कहना है की इस थाली की कीमत 17 रूपये प्लेट होने का अनुमान है इस तरह 7 रूपये पर प्लेट दानी सज्जनो समाज सेवी संस्था के सहयोग से पूरा किया जायेगा। आम लोगो से खाने का 10 रूपये के हिसाब से लिया जायेगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement