In severe cold Dobhi deprived from bonfire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीषण ठंड में अलाव से वंचित है डोभी...

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 4:34 PM (IST)
भीषण ठंड में अलाव से वंचित है डोभी...
जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के डोभी ब्लाक में सरकारी अलाव के नाम पर शून्य चल रही व्यवस्था की चर्चा आम हो गयी है। कहने को इस ब्लॉक में तीन जिला पंचायत सदस्य लगभग 70 प्रधानो के श्रेष्ठ पदासीन डोभी प्रमुख के छोटी बड़ी बातों के साथ चट्टी चौराहों को छोड़ मुख्य चौराहा चंदवक,खुज्झी पर भी ठिठुरन में मुसाफिरों के राहत के लिए अलाव की व्यवस्था के नाम पर शून्य है। तहसीलदार, लेखपाल ने भी इस व्यवस्था पर नज़र डालना उचित नहीं समझा। चंदवक चौराहा, खुज्झी तिराहा,बजरंग नगर,बीरी बारी,पत रहीं, मोड़ैला जैसे मुख्य बाज़ारो में मुसाफिरों के देर साम फंसे होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यात्री इस ठिठुरन में अपने परिवार व बच्चों संघ इस गलन भरी ठण्डी में काफी जिल्लतों का सामना करने पर मज़बूर है। इस कठिन यात्रा में अगर कही ठिठुर रहे यात्रियों को अलाव नज़र आते तो वे राहत महसूस करते लेकिन अलाव के नाम पर शून्य चल रहे डोभी पर क्या विधायक,सांसद की भी नज़र नहीं पड़ रही। इंदिरा गांधी सी‘मर्दानगी’वाली थीं जयललिता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement