In Patna, two brothers beat up two sisters after they failed in their rape attempt.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पटना में दो भाइयों ने बलात्कार की कोशिश में असफल होने पर दो बहनों को पीटा

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जनवरी 2024 08:55 AM (IST)
पटना में दो भाइयों ने बलात्कार की कोशिश में असफल होने पर दो बहनों को पीटा
पटना, । पटना के बाहरी इलाके के एक गांव में दो भाइयों ने घर में घुसकर दो बहनों के साथ बलात्कार करने की कोशिश की, असफल होने पर दोनों बहनों को पीटा और बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़िताओं के शोर मचाने पर वे दोेनों भाग गए। पुलिस ने सोमवार की शाम यह जानकारी दी।घटना धनरुआ थाने के एक गांव में शनिवार की रात उस समय हुई, जब परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर चले गए थे। आरोपी राहुल कुमार उर्फ लोहा सिंह और रोहित कुमार उर्फ चंपक उर्फ पंडित ने पीड़िताओं के घर में घुसकर उनका यौन शोषण करने की कोशिश की। आरोपियों के पास पिस्तौल और लोहे की रॉड थी। पीड़िताओं ने जब शोर मचाया, तब दोनों बदमाशों ने पिस्तौल की बट और रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों बहनों के हाथ और पैर टूट गए।
ग्रामीणों के जुटने से पहले आरोपी भाग गए। पीड़िताओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया है।
धनरुआ पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजेश कुमार ने कहा, पीड़िताओं के बयान के आधार पर हमने राहुल और रोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। राहुल ने जेल की सजा भी काटी है और वह एक कुख्यात अपराधी है। हम उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement