khaskhabar.com: सोमवार, 01 अगस्त 2016 09:55 AM (IST)
मुंबई। देशभर के कई राज्यों में बारिश कहीं आफत तो कहीं राहत लेकर आई है। अब भारी बारिश के चलते देश की पहली मोनो रेल मुंबई में सोमवार सुबह अचानक खराब हो गई। करीब डेढ घंटे ते ट्रैक पर रुकी मोनो रेल के अंदर तकरीबन 350 यात्री फंसे रहे। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेने पड़ा। रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला और राहत की सांस ली।