In Chandigarh, UT employees protested against the administration by banging plates.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंडीगढ़ में यूटी कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ थालियां बजा कर किया रोष प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 17 जून 2023 08:07 AM (IST)
चंडीगढ़ में यूटी कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ थालियां बजा कर किया रोष प्रदर्शन
चंडीगढ़। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले यूटी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ थलिया बजा कर रोष प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि मांग डेली वेज कर्मचारियों को जल्द छठे वेतनमान का लाभ दिया जाए। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं कीं तो ज्वाइंट एक्शन कमेटी जल्द कार्यकारणी की बैठक बुलाकर अगले प्रदर्शन की घोषणा करेंगी। मांग पत्र एसडीएम संयम गर्ग को सौंपा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मांग पत्र प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को भेज दिया जाएगा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के बैनर तले चंडीगढ़ प्रशासन और एमसी के खिलाफ मांगों के समर्थन में यूटी कर्मचारियो ने थालियां बजा कर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारी सैक्टर 17 शिवालिक व्यू होटल के पास एकत्रित हुए और सड़क के किनारे खड़े होकर थालिया बजाकर प्रदर्शन किया। प्रशासन और एमसी के खिलाफ नारेबाजी की। कमेटी के कनवीनर अश्वनी कुमार, पैटर्न राजाराम और चेयरमैन सुरमुुख सिह ने कर्मचारियों को बताया कि प्रशासन यूटी कर्मचारियों की मुख्य मांगों को पूरा नहीं कर रहा है। न ही कर्मचारी नेताओं को बैठक के लिए समय दे रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने कहा प्रशासन ने हार्टिकल्चर विभाग को बिना किसी ठोस कारण फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में मर्ज करने का प्रस्ताव बनाया है जो चंडीगढ़ प्रशासन का सरासर गलत कदम हैं। कर्मचारी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चंडीगढ़ शहर को सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन, प्रसाशन हॉर्टिकल्चर विभाग का नाम निशान चंडीगढ़ के नक़्शे से मिटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा हार्टिकल्चर विभाग को बचाने के लिए संघर्ष को ओर तेज करेंगे।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रसाशन ने छठे वेतनमान का लाभ दो साल पहले रेगुलर कर्मचारियो को दे दिया है। डेली वेज कर्मचारियों को अभी तक छठे वेतनमान का लाभ नहीं दिया है। जिस कारण डेली वेज कर्मचारियों में रोष है। इन कर्मचारियों को जल्द से जल्द छठे वेतनमान का लाभ दिया जाए। आउटसोर्स वर्कर्स की डीसी रेट की जो नोटिफिकेशन जारी की हैं उससे आउटसोर्स वर्कर्स काफी नाराज हैं। वर्कर्स काफी लंबे समय से डीसी रेट में 21 फीसदी की बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। सिर्फ 5 से 8 फीसदी बढ़ाया गया है।
इसलिए सभी वर्ग का डीसी रेट महंगाई को देखते हुए और बढ़ाया जाए। आउटसोर्स वर्कर्स के लिए सुरक्षित पालिसी बनाई जाए। समान काम समान वेतन दिया जाए। पैसे मांगने वाले ठेकेदारों पर कारवाई की जाए। खाली पदों को जल्द भरा जाए। डेली वेज कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। चौकीदारों के काम के 8 घंटे फिक्स किए जाएं। मिड डे मील वर्कर्स का वेतन बढ़ाया जाए। सेवामुक्त कर्मचारियों को पेंशन और पेंशन लाभ जल्द दिए जाएं। दिसंबर 1996 के बाद एमसी में भर्ती हुए कर्मचारियों को 13.3.15 को प्रसाशन द्वारा बनाई हुई पॉलिसी में कवर कर रेगुलर किया जाए।
अश्वनी कुमार ने कहाकि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो जल्द ही ज्वाइंट एक्शन कमेटी की कार्यकारणी की बैठक कर अगले प्रदर्शन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने मांग की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के साथ प्रशासन और एमसी के अधिकारी मांगों पर चर्चा के लिए समय दें।
प्रदर्शनकारियों को सरवन कुमार, कुलदीप सिंह, कमल कुमार, संजय दुहन, राजिंदर सिंह, याद राम, नरिंदर चौधरी, अशोक कुमार, नछतर सिंह, लालजीत, काली चरण, रविंदर बिंदु, गुरमीत सिंह हुकम चंद ने संबोधित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement