At least 4 Naxals, 1 jawan killed in Jharkhand encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:05 am
Location
Advertisement

झारखंड: नक्सली और पुलिस में मुठभेड़, 4 नक्सली मारे गए,एक जवान शहीद

khaskhabar.com : रविवार, 02 जून 2019 12:53 PM (IST)
झारखंड: नक्सली और पुलिस में मुठभेड़, 4 नक्सली मारे गए,एक जवान शहीद
राची। झारखंड के दुमका में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने के समाचार है। इस मुठभेड में एसएसबी का 1 जवान शहीद हो गया है और 4 जवान घायल हो गए हैं।
गंभीर रूप से घायल जवान को हैलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया है। अन्य घायल हुए 3 जवानों का इलाज दुमका सदर अस्पताल में चल रहा है।
नक्सलियों के खिलाफ पुलिस तथा एसएसबी जवानों का संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है७ इस मठभेड़ में 12 से 15 नक्सली हैं, जिनके खिलाफ मुठभेड़ चल रही है। पिछले 3-4 दिनों से नक्सली इलाके में डेरा डाले हुए थे।

यह घटना रानीश्वर थाना के अंतर्गत कटलिया के पास की है। एसपी वाई एस रमेश के अनुसार, इस मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों को गोली लगी है, इसमें एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया है और 4 जवान घायल हो गए हैं।
इस हमले में असम जवान नीरज क्षत्री शहीद हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement