In a school girl dispute student union president fired, one injured -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रा को लेकर हुए विवाद में छात्र संघ अध्यक्ष ने चलाई गोली, एक घायल

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 09:52 AM (IST)
छात्रा को लेकर हुए विवाद में छात्र संघ अध्यक्ष ने चलाई गोली, एक घायल
आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विवि के छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण मणि त्रिपाठी और उसके साथी पर उपाध्यक्ष जीडी चाहर के साथियों ने बीच सड़क पर फायरिंग की। छात्रा को लेकर हुए विवाद के बाद छात्र नेताओं के बीच आधी रात को खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक छात्र नेता के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबेडकर विवि छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण मणि त्रिपाठी छात्र नेता दुर्गेश के साथ खाना खाकर बाइक से आ रहा था। आरोप है कि खंदारी परिसर के बाहर सड़क पर स्कोर्पियो में बैठे छात्र संघ उपाध्यक्ष जीडी चाहर और उसके साथियों से विवाद हुआ। वे बाइक से भागने लगे तो जीडी चाहर ने फायरिंग कर दी, गोली बाइक चला रहे दुर्गेश के पैर में लगी। फायरिंग करने के बाद स्कोर्पियो से छात्र नेता भाग गए। छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण मणि त्रिपाठी बाइक पर दुर्गेश को बिठाकर थाना हरीपर्वत पहुंचा, यहां से उसे एसएन ले जाकर भर्ती कराया। दुर्गेश की तबीयत बिगड़ने पर जीजी हॉस्पिटल, संजय प्लेस में भर्ती कराया गया है। छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण मणि त्रिपाठी और दुर्गेश की तहरीर पर उपाध्यक्ष जीडी चाहर और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement