illegal occupation of Gorakhpur BJP councilor removed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:32 pm
Location
Advertisement

CM याेगी आदित्यनाथ के राज में ढहाया गया गोरखपुर पार्षद का अवैध कब्जा

khaskhabar.com : गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 12:56 PM (IST)
CM याेगी आदित्यनाथ के राज में ढहाया गया गोरखपुर पार्षद का अवैध कब्जा
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य में उन्हीं के गृह जनपद गोरखपुर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद रामभुआल कुशवाहा का अवैध कब्जा ढहा दिया गया है। हलांकि इस कार्रवाई का किसी ने विरोध नहीं किया। अधिकारियों ने बताया कि कान्हा उपवन के निर्माण के समय अफसरों को गलत जानकारी देकर इसमें अवैध निर्माण करा लिया गया था। उस दौरान बताया गया था कि नगर-निगम की जमींन वहीं तक ही है। उस दौरान अफसरों ने भी इसकी पड़ताल नहीं की और पार्षद ने जिस तरह बताया उसी तरह चाहरदीवारी तैयार कर दी गई।

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया, "कान्हा उपवन की जमीन के एक हिस्से का कब्जा ध्वस्त कर दिया गया है। पैमाइश के दौरान करीब एक एकड़ जमीन पर कब्जा पाया गया था। इनमें करीब 47 डिसिमल जमीन पर भी कुछ छोटे-छोटे निर्माण कराए गए थे, जिन्हें ध्वस्त करा दिया गया है। राजस्व और नगर-निगम के दस्तावेज में यह जमीन सरकारी संपत्ति के रूप में दर्ज है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement