If India feels suffocated then Sumayya should go to Pakistan: BJP MP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:47 pm
Location
Advertisement

भारत में घुटन महसूस हो रही है तो सुमैया पाकिस्तान चली जाएं : भाजपा सांसद

khaskhabar.com : सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 1:51 PM (IST)
भारत में घुटन महसूस हो रही है तो सुमैया पाकिस्तान चली जाएं : भाजपा सांसद
अलीगढ़। भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी व सीएए विरोधी सुमैया राणा अगर भारत में घुटन महसूस कर रहीं हैं तो वह पाकिस्तान चली जाएं। भाजपा सांसद ने पत्रकारों से कहा, "अगर वह यहां घुटन महसूस कर रही हैं, तो पाकिस्तान जाने के लिए उनके पास कई रास्ते हैं। यह सिर्फ भारत में ही संभव है कि कोई यहां रहकर देश के खिलाफ बोले।"

सुमैया ने हाल ही में एक सीएए विरोधी प्रदर्शन में कहा था कि "यहां का माहौल बहुत खराब हो गया है और ऐसी स्थिति में रहने पर घुटन महसूस हो रही है।"

मुनव्वर राणा की दोनों बेटियां सुमैया और फौजिया राणा लखनऊ में घंटाघर पर सीएए विरोधी प्रदर्शन में भाग लेती रही हैं। दोनों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने पिछले महीने निषेधाज्ञा उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement