Advertisement
संभावित सड़क दुर्घटना स्थलों को चिन्हित कर रोकथाम की कार्यवाही करें सुनिश्चित

हाईवे रोड़ स्थित सूखे पेड़ों को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने की कार्यवाही करने के लिये वन विभाग और पीडब्ल्यूडी को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि संभावित दुर्घटना वाले समस्त स्थलों को चिन्हित करते हुए स्पीड ब्रेकर बनाये जायें। गोल बाजार चौराहे पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिये नगरपरिषद आयुक्त को निर्देशित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि उपयोगी होने पर अन्य चौराहों पर भी इस व्यवस्था को प्रभावी किया जाये। इसके लिये उन्होंने एसडीएम, नगर विकास न्यास, नगर परिषद और यातायात प्रभारी को स्थान चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय, पीएचसी, सीएचसी सहित समस्त चिकित्सा संस्थानों में स्टाफ को पाबंद किया जाये कि वे घायलों को उपचार के लिये लाने वाले आमजन को प्रोत्साहित करें। आमजन को योजना के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ घायलों को उपचार के लिये अस्पताल लेकर आने वालों को पुरस्कृत और प्रोत्साहित भी किया जाये ताकि घायलों का जीवन बचाया जा सके।
सूरतगढ़ शहर में पुल के पास सड़क की मरम्मत के साथ-साथ बरसात के पश्चात जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पेच वर्क के लिये पीडब्ल्यूडी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ जिला परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिड वाहनों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर तत्काल पहुंचकर राहत तथा बचाव व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने भी जिले में संभावित दुर्घटना स्थलों को चिन्हित करने के साथ.साथ दुर्घटना होने पर उपचार-बचाव सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना होने पर पुलिस, स्वास्थ्य सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई तुरंत गति से की जाए। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाते हुए उपचार सुविधा देना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये माननीय उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि परिवहन विभाग द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट के पास नियमित रूप से वाहनों की जांच की जाये।
बैठक में एडीएम प्रशासन (कार्यवाहक) कैलाशचंद्र शर्मा, नगर परिषद आयुक्त यशपाल आहूजा, एसई पीडब्ल्यूडी ज्योति प्रकाश सुथार, पदम प्रकाश कोठारी, डीटीओ अवधेश चौधरी, यातायात प्रभारी रघुवीर बीका, हरविंदर सिंह, डॉ. करण आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


