Advertisement
अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए CRPF की ‘पहचानों और पता करो’ नीति

पिछले साल 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही है एक बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। बस बालटाल से जम्मू की ओर जा रही थी। हमले में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। जम्मू-कश्मीर में पहले से ही 33,600 सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया जा चुका है। इसमें 238 कंपनियां शामिल हैं। 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के मार्ग पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष रूप से अर्धसैनिक बल के लगभग 24,000 जवानों को तैनात किया गया है।
पहलगाम और बालटाल मार्गों पर अन्य अर्धसैनिक बलों के अतिरिक्त 2,530 जवानों को भी तैनात किया गया है। समन्वित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष कार्य कर रहा है। तीर्थयात्रियों के शिविरों की निगरानी पुलिस अधीक्षक और पुलिस के एक वरिष्ठ अधीक्षक द्वारा की जाएगी। साथ ही ड्रोन के माध्यम से शिविरों की हवाई निगरानी भी की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


