IAS officers transferred in Bihar, Tripurari Sharan becomes Chief Secretary -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:56 pm
Location
Advertisement

बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला, त्रिपुरारी शरण बने मुख्य सचिव

khaskhabar.com : शनिवार, 01 मई 2021 9:37 PM (IST)
बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला, त्रिपुरारी शरण बने मुख्य सचिव
पटना । बिहार सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी त्रिपुरारी शरण को राज्य के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार में शुक्रवार को सात वरिष्ठ अधिकारियों को तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 1985 बैच के आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से वर्ष 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह के निधन के बाद मुख्य सचिव का पद खाली हो गया था।

शरण वर्तमान में राजस्व परिषद के अध्यक्ष सदस्य के पद पर पदस्थापित थे ।

विभाग के अधिसूचना के मुताबिक, संजीव कुमार सिन्हा को मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित करते हुए राजस्व पार्षद का अध्यक्ष सदस्य बनाया गया है जबकि सुधीर कुमार को मुख्य मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा भागलपुर प्रमंडल की आयुक्त वंदना किनी को स्थानांतरित करते हुए श्रम संसाधन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। किनी अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग के पद पर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

इधर, मिहिर कुमार सिंह को श्रम संसाधन विभाग से स्थानांतरित करते हुए तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है जबकि प्रेम सिंह मीणा को वित्त विभाग के सचिव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावे उन्हें मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार का दायित्व भी सौंपा गया है।

तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार को दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त का दायित्व सौपा गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement