IAS officer Ashok Khemka is Tanj on celebrating anti-corruption day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:53 am
Location
Advertisement

हरियाणा के आईएएस अफसर अशोक खेमका ने कसा भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाने पर तंज

khaskhabar.com : गुरुवार, 12 दिसम्बर 2019 7:05 PM (IST)
हरियाणा के आईएएस अफसर अशोक खेमका ने कसा भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाने पर तंज
निशा शर्मा
चंडीगढ़।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किये गए भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने तंज कसा है। राज्य स्तरीय यह कार्यक्रम तीन दिन पहले, नौ दिसंबर को पंचकूला में आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम को लेकर खेमका ने ट्वीट किया है। खेमका ने लिखा है,' नौ दिसंबर को भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया। सच कहूं तो सच्चाई का अनुभव नहीं हुआ, क्या ऐसे आयोजनों से भ्रष्टाचार कम हो जाएगा? सिर्फ यही पता लगा लें कि आयोजन में कुल कितना खर्च हुआ है।'
खेमका को हाल ही राज्य सरकार की तरफ से 53वें तबादले का 'तोहफा' दिया गया था। विज्ञान व तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव से बदल कर उन्हें अभिलेखागार, पुरातत्व व संग्रहालय विभाग में प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। इस तबादले पर अपनी प्रतिक्रिया में खेमका ने कहा था, 'फिर लौट कर उसी जगह, ' बार-बार होने वाले तबादलों पर उनका कहना था, 'इससे कोई हैरानी नहीं होती। अब आदत पड़ गई है।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement