Advertisement
आई लव मोहम्मद कहना बुरा नहीं लेकिन 'आई लव महादेव' भी स्वीकार्य हो - धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, "नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के लिए काला धब्बा था। इसका खात्मा स्वागतयोग्य है और इसे पूरी तरह मिटाना जरूरी है।" उन्होंने अपने अभियान को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।
उन्होंने तमिलनाडु में भगवान राम के पोस्टर जलाए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। विपक्ष के नेता, जो अन्य मजहबों के मुद्दों पर मुखर रहते हैं, इस मामले पर चुप क्यों हैं? उन्हें भगवान राम के अपमान पर भी बोलना चाहिए। सेकुलर नेताओं को सभी धर्मों की आवाज समान रूप से उठानी चाहिए।"
पीओके मुद्दे पर शास्त्री ने कहा कि हम पाकिस्तान द्वारा कब्जाई गई जमीन वापस लेंगे। ऐसा करने का यही सही समय है। पाकिस्तान में इस समय अराजकता का माहौल है। मैं पाकिस्तान में भी शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। अगर वे पाकिस्तान को नहीं संभाल पा रहे हैं, तो भारत लौट जाएं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


