I have not been elected to clean drains : Sadhvi Pragya Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:33 am
Location
Advertisement

हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने : साध्वी प्रज्ञा

khaskhabar.com : रविवार, 21 जुलाई 2019 7:01 PM (IST)
हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने : साध्वी प्रज्ञा
सिहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने पहले कार्यकाल (2014 से 2019) में स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दिया था। इस पहल की आम हो या खास सभी ने तारीफ की। इसी का असर है कि अब पूरे देश में अधिकतर लोग साफ-सफाई को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं।

एक बार फिर सरकार की डोर मोदी के हाथों में ही है और वे इस अभियान में कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं हैं। हाल ही संसद में भाजपा सांसदों अनुराग ठाकुर और हेमा मालिनी ने झाड़ू लगाकर मिसाल भी पेश की थी। हालांकि भाजपा की ही एक सांसद के सफाई को लेकर दिखाए गए रुख को देखकर लोगों में काफी नाराजगी है।

भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रही हैं कि हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं। हम आपका शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वो काम हम ईमानदारी से कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement