संसद में BJP सदस्यों की गैरमौजूदगी पर PM मोदी नाराज, कहा उपस्थिति जरूरी
khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 3:50 PM (IST)
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी अपने बीजेपी सदस्यों से संसद में उपस्थित रहने के लिए कहा है। मोदी ने कहा है कि बीजेपी के संसद सदस्य संसदीय प्रक्रियाओं में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोदी ने संसद सदस्यों की गैरमौजूदगी से जुडी कुछ घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की। ज्ञातव्य है कि आज मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी की संसदीय बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी और अमित शाह भी उपस्थित थे। बैठक में मोदी ने कहा कि संसद में आना बुनियादी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होनें कहा कि वे बहुत कुछ करते हैं लेकिन सदनों में दूसरों की जगह मौजूदगी नहीं दर्ज करा सकते। संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने सदनों में सदस्यों की गैरमौजूदगी का मामला पीएम मोदी के सामने रखा। इसके बाद पीएम मोदी ने बीजेपी के संसद सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। मोदी ने साफ कहा है कि सांसदों को संसद में मौजूद रहने के लिए अपील किए जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह ऐसा करना उनकी बुनियादी जिम्मेदारी है।