Advertisement
मराठा आरक्षण का विरोध नहीं, सीएम शिंदे के हर फैसले के साथ हूं : देवेंद्र फडणवीस

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर मराठा समुदाय के आरक्षण में बाधा डालने का आरोप लगाया है। जरांगे-पाटिल ने हाल ही में आरोप लगाया था कि फडणवीस ने उनके लिए जाल बिछाया है और भाजपा तथा ओबीसी नेताओं की मदद ले रहे हैं।
फडणवीस ने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान मराठा समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण प्रदान करने वाला अधिनियम पारित किया गया था, लेकिन महा विकास अघाड़ी सरकार की निष्क्रियता के बाद उच्चतम न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि महायुति सरकार पहले ही मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाला एक अधिनियम पारित कर चुकी है जो अब फैसले के लिए अदालत में लंबित है।
इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फडणवीस का कड़ा बचाव करते हुए कहा कि फडणवीस ने मराठा समुदाय के लिए 10 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाला कानून लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "विपक्ष नहीं चाहता कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिले। जब फडणवीस मुख्यमंत्री थे, तब सरकार ने मराठा समुदाय के लिए कोटा प्रदान किया था। मराठा आरक्षण को लेकर फडणवीस के विरोध की बात पूरी तरह से गलत है। जरांगे-पाटिल के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। जनता को लाभ पहुंचाने वाले सभी फैसले सर्वसम्मति से लिये गये हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


