Advertisement
अवैध संबंध में पति बना बाधक तो प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या
लुधियाना। पति के साथ काम करने वाले एक साथी के साथ पत्नी के अवैध संबंध बन गए और फिर दोनों के इश्क में पति बाधक बनने लगा तो प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को ठिकाने लगा दिया। यह मामला सामने आया है सिटी थाना क्षेत्र में। यहां प्रेम में अंधी हुई महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ और फिर पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी व प्रेमी के साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूली है।
थाना सिटी के एएसआइ बलजिंद्र कुमार ने बताया कि छह अप्रैल को गंदा नाला सेम नानकसर रोड से संदिग्ध हालत मे करीब 32 वर्षीय एक युवक का शव मिला था, जिसे बिस्तर मे लपेटकर नाले में फेंका गया था। बस्ती मे रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी मे रखवाकर उसके पोस्टर जारी किए।
पोस्टर देखकर मृतक का साढू समीर थाने पहुंचा। उसने शव की पहचान प्रवास राम निवासी गांव उपरामा थाना रजौली जिला बांका, बिहार के रूप में की। वह अपनी पत्नी के साथ डॉ. हरी सिंह अस्पताल जगराओं में रहता था। प्रवास राम के शव के गले पर निशान पाए जाने से पुलिस ने उसकी मौत की जांच शुरू की तो कत्ल के पीछे उसकी पत्नी का नाम सामने आया।
पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई कि प्रवास राम जो कि पीओपी का काम करता था, उसके साथी काम के सिलसिले मे उसके घर आते-जाते थे। उनमें से ही सोनू निवासी कच्चा मलक रोड के साथ प्रवास राम की पत्नी लक्ष्मी देवी से अवैध संबध बन गए। इश्क मे प्रवास राम को रुकावट मानते हुए लक्ष्मी और उसके आशिक सोनू ने प्रवास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इसमें सोनू के तीन और साथियों ने भी साथ दिया। उन सभी ने मिलकर प्रवास राम के साथ उसके घर में शराब पी और उसे अधिक शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। जब वह बेसुध हो गया तो उन चारों ने प्रवास का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बिस्तर में लपेट कर रेहड़ी मे डालकर गंदा नाला सेम में फेंक गए।
प्रवास राम के कत्ल के आरोप मे थाना सिटी जगराओ मे मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी, उसके आशिक सोनू और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने लक्ष्मी देवी, सोनू और मिल्टन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश कर लक्ष्मी देवी और सोनू को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि मिल्टन नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार घर भेज दिया गया। शव को नाले तक ले जाने में काम ली गई रेहड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

लुधियाना
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement