Husband and his brother raped with married woman in etah -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:23 pm
Location
Advertisement

पति व देवर ने विवाहिता से दुष्कर्म किया

khaskhabar.com : गुरुवार, 27 जुलाई 2017 4:48 PM (IST)
पति व देवर ने विवाहिता से दुष्कर्म किया
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अतिरिक्त दहेज की खातिर पति और देवर ने एक विवाहिता का न सिर्फ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया, बल्कि दुष्कर्म एवं अप्राकृतिक कृत्य भी किया। विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ बुधवार देर शाम को एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली देहात के ग्राम गंगनपुर की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी पिलुआ क्षेत्र के ग्राम नगला इमिलिया के युवक के साथ हुई थी। शादी के दौरान दिए गए दान दहेज से वर पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए युवती का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया गया।

आरोप है कि इससे भी दहेज लोभियों का मन नहीं भरा तो 24 जुलाई की शाम करीब छह बजे उसका पति एवं देवर उसको लेकर कोतवाली देहात क्षेत्र की कमसान नहर पर पहुंचा। आरोप है कि यहां पर पति एवं देवर ने उसके साथ दुष्कर्म ही नहीं किया, बल्कि अप्राकृतिक कृत्य भी किया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गईं, इस पर कोतवाली प्रभारी और एसएसआई ने निरीक्षण किया।

पुलिस ने बुधवार देर शाम कहा कि मामले की रिपोर्ट विवाहिता की तहरीर पर पति एवं देवर के खिलाफ पंजीकृत कर ली गई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement