Husband and brother had the woman murder, arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:03 pm
Location
Advertisement

पति और देवर ने किया था महिला का मर्डर, गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 01 जनवरी 2017 4:45 PM (IST)
पति और देवर ने किया था महिला का मर्डर, गिरफ्तार
रेवाड़ी। रेवाड़ी पुलिस को ब्लाइंड मर्डर मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में आरोपी देवर और पति को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसकी हत्या करना कबूल कर लिया है। आपको बता दें कि 20 दिसंबर को रेवाड़ी सदर थाना इलाके में बुढपुर गांव स्थित कृष्णा ईंट भट्टे पर मिट्टी के ढेर में नग्न अवस्था में महिला का शव दबा हुआ होने की सूचना मिली थी। महिला आठ माह की गर्भवती थी। काफी तलाश के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। बाद में गहनता से जांच करने पर मालूम चला कि ईंट भट्टे पर काम करने वाले बलवान की पत्नी भी गर्भवती थी। जो यहां से चले गए थे। जिसके बाद पुलिस ने बलवान से पूछताछ की तो सारी बातें सामने आ गई। आरोपी बलवान और देवर राजबीर बवानी खेड़ा के रहने वाले हैं।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement