Hurt by mothers scolding for using mobile, student commits suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाइल इस्तेमाल करने पर मां की डांट से आहत छात्रा ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अक्टूबर 2023 2:51 PM (IST)
मोबाइल इस्तेमाल करने पर मां की डांट से आहत छात्रा ने की आत्महत्या
लखनऊ। मोबाइल फोन पर अपने दोस्तों से बात करने को लेकर मां की डांट से आहत हुई लखनऊ की 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सुनीता पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उसने स्कूल से छुट्टी ले रखी थी। घर पर वह दिनभर अपने दोस्तों से मोबाइल फोन पर बात करती रहती थी। इस पर उसकी मां ने डांटा और मोबाइल फोन छीन लिया। इससे परेशान होकर सुनीता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। इतना बड़ा कदम उठाने से पहले उसने अपने भाई को भी बाहर खेलने के लिए भेज दिया। जब वह वापस आया तो उसने सुनीता को मृत पाया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "लखनऊ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
इससे पहले अगस्त 2023 में, इसी तरह की एक घटना में, 12वीं कक्षा की एक अन्य छात्रा ने सुबह देर तक जागने और पढ़ाई न करने के लिए अपनी मां द्वारा डांटे जाने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement